देहरादून की बेटी डॉ. शिवानी ने दुनिया में बढ़ाया भारत का मान, यूरोप की मैरी क्यूरी फेलोशिप के साथ मिलेगा 1.25 करोड़ तक का रिसर्च ग्रांट

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी डॉ. शिवानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें यूरोपियन कमीशन की प्रतिष्ठित मैरी स्क्लोडोव्स्का-क्यूरी फेलोशिप (MSCA) के लिए चुना गया है। इस फेलोशिप के तहत उन्हें शोध कार्य के लिए लगभग 1.10 करोड़ से 1.25 करोड़ रुपये तक का अनुदान मिलने की जानकारी है।

डॉ. शिवानी का चयन दुनिया भर से आए करीब 17 हजार आवेदनों में से हुआ है। इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए चयनित शोधकर्ताओं को उनके शोध की गुणवत्ता, नवाचार और भविष्य में उसके प्रभाव के आधार पर परखा जाता है।

फिलहाल डॉ. शिवानी फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ युवास्क्यूला में शोध कार्य कर रही हैं। वह मई 2025 से यहां एडवांस रिसर्च में जुटी हैं। फेलोशिप के तहत उन्हें अगले दो वर्षों तक शोध से जुड़ी सुविधाएं, प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।

डॉ. शिवानी ने आईआईटी मंडी से एमएससी करने के बाद GATE परीक्षा पास की और आईआईटी कानपुर से पीएचडी की डिग्री हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड सहित देश के शैक्षणिक जगत में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता युवा शोधकर्ताओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

17 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *