मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
व्हट्स अप ग्रुप से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राफिक एरा हास्पिटल में उपचाराधीन एक वृद्ध महिला की सर्जरी होनी है, जिसके लिये रक्त की नितान्त आवश्यकता है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कार्यालय की पी0आर0ओ0 शाखा में नियुक्त कां0 शाहनवाज ने तत्काल ग्राफिक एरा हास्पिटल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर वृद्ध महिला के उपचार में सहायता प्रदान की।
जिस पर वृद्धा के परिजनो द्वारा समय-समय पर दून पुलिस द्वारा जरूरतमंदो की सहायता किये जाने हेतु दून पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का धन्यवाद किया गया। आरक्षी शाहनवाज ने बताया कि रक्तदान को लेकर आम जनमानस को जागरूक किये जाने की आवश्यकता है।
आरक्षी शाहनवाज अब तक स्वयं 75 बार रक्तदान कर चुके हैं, उन्होंने बताया कि रक्तदान से संबंधित आम जनमानस की सहायता हेतु कई सारे व्हट्सअप ग्रुप से जुड़े हुए हैं, जिसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा सहायता की मांग किये जाने पर ग्रुप के सदस्यों द्वारा उसे तत्काल सम्भावित सहायता पहुचा दी जाती है। आरक्षी शाहनवाज इससे पूर्व भी 74 बार रक्तदान कर चुके हैं।
