डी आई टी विश्वविद्यालय के छात्र ऋत्विक को किया गया गणतंत्र दिवस परेड में सम्मानित

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून । डी आई टी विश्वविद्यालय के छात्र ऋत्विक चौहान ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। डी आई टी विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट ऋत्विक चौहान के प्रोजेक्ट विकिरण कवच को टॉप सिक्स प्रोजेक्ट्स में जगह मिली वहीं उन्हें ₹25000 का नगद पुरस्कार भी दिया गया ।

जानकारी देते हुए डी आई टी विश्वविद्यालय की एन सी सी ऑफिसर डॉक्टर लेफ्टिनेंट बृजलता चौहान ने बताया कि 27 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में एन सी सी डीजी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह द्वारा पहली बार नए इवेंट आइडिया एंड इनोवेशन रिपब्लिक डे कैंप में सम्मिलित किया गया जिसमें देश भर से 17 डायरेक्टरेट के 260 प्रतिभागियों ने अपने-अपने आइडिया इनोवेशन पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इसमें से 56 नए इन्नोवेटिव आईडियाज को एनसीसी डीजी दिल्ली भेजा गया था।

इन 56 में डी आई टी विश्वविद्यालय के दो इन्नोवेटिव आईडियाज, विकिरण कवच एवं हिमानी सावंत के प्रोजेक्ट 11UK Bn को टॉप 15 में स्थान मिला और उन 15 में से टॉप सिक्स में विकिरण कवच को स्थान दिया गया जिनमें से चुने हुए 9 प्रोजेक्ट को कठिन निरीक्षक व प्रशिक्षण के लिए चीफ ऑफ द डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, डिफेंस सेक्रेट्री राजेश कुमार सिंह, राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  को प्रस्तुत किए गए।

कैडेट ऋत्विक चौहान ने अंतिम छह इन्नोवेटिव आईडियाज में जगह बना कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया । इन फाइनल कैडेट्स को करिअप्पा एनसीसी परेड ग्राउंड दिल्ली में 27 जनवरी को होने वाली पीएम रैली में चुना गया । इन सभी छात्रों को एनसीसी डीजी की ओर से आइडिया इनोवेशन RD का सर्टिफिकेट एवं 25000 की नगद राशि से पुरुस्कृत किया गया।

इनके तकनीकी सहयोग के लिए विश्वविद्यालय की ही एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर लेफ्टिनेंट बृजलता चौहान एसोसिएट प्रोफेसर इलेक्ट्रॉनिक्स सतत प्रयास एवं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर जी रघुराम को धन्यवाद प्रेषित किया इस मौके पर कुलपति डॉक्टर जी रघुराम ने भी कहा कि विश्वविद्यालय का इस तरह से छात्रों को प्रोजेक्ट के लिए पूरा सहयोग दिया जाता है और हमें खुशी है कि विश्व विद्यालय के छात्र पूरे विश्व में विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

128 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *