मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। दून से प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां आज पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला यमुनोत्री एन्क्लेव कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक किराए पर रहता है। उक्त युवक का दोस्त मंजेश कंबोज निवासी सहारनपुर बिहारीगढ़ उससे मिलने शुक्रवार को आया था। दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। शनिवार सुबह को जब कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक कमरे में गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
बताया जा रहा है कि कमरे के अंदर मंजेश का शव पड़ा था। जूतों के फीतों से गला घोंटकर युवक की हत्या की गई। मकान मालिक ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी चेक कर जांच की जा रही है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।
