मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र में यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती ने आत्महत्या कर ली है । उसका शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या करने से पहले युवती ने अपनी बहन को मैसेज किया जिसमें उसने अंग्रेजी में ओए बाय, मैं जा रही हूं, लव यू बाय … लिखा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि प्रेमनगर के विंग नंबर दो में युवती की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वहां देखा कि युवती बिस्तर पर पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि युवती के परिजनों से इस संबंध में बात की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग जब सुबह उठे तो बेटी के कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि वह पंखे के सहारे फंदे पर लटक रही थी। उसने अपनी चचेरी बहन को चार बजे के बाद एक मैसेज किया था, जिसमें उसने ओके बाए मैं जा रही हूं, लव यू बाय … लिखा था।
एसओ गिरीश नेगी ने बताया कि परिजनों के अनुसार वह चार बजे उठी थी। इसके बाद उसने अपने लिए चाय बनाई। लेकिन, आधा कप ही चाय पी थी। उसने आत्महत्या से ठीक पहले चचेरी बहन को मैसेज किया और फिर यह कदम उठा लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हुई तो परेशान रहने लगी। उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस के अनुसार मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। अभी तक मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। युवती का एक भाई दुबई में नौकरी करता है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
