देहरादूनः उप जिला चिकित्सालय विकासनगर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डीएम अपनी कार्यशैली के चलते सुर्खियों में रहते है। एक बार फिर उन्होंने बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि डीएम सविन बंसल ने आज उप जिला चिकित्सालय विकासनगर का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सालय में खराब सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए  सीएमओ को कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एसएनसीयू का निरीक्षण किया  और एसएनसीयू खाली होने का कारण पूछा साथ ही चिकित्सालय में प्रसव की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बिना अनुमति के अवकाश पर रहने पर चिकित्सालय के सीएमएस को प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने निर्देश दिए कि सीएमएस एवं अन्य स्टाफ जो उपस्थित नहीं है, उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

वहीं निरीक्षण के दौरान आम जनमानस द्वारा जिलाधिकारी को बताया कि चिकित्सक बाहर से दवाई और जांच लिख रहे हैं, इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत एक्शन लेते हुए तहसीलदार विकास नगर को शिकायतों की जांच करने और आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ओपीडी फार्मेसी टीकाकरण कक्ष का किया निरीक्षण पैथोलॉजी एक्स-रे कक्ष की व्यवस्थाएं देखी। साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में दवाई काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने दवाई के काउंटर पर भीड़ को देखते हुए चिकित्सालय में दवाई काउंटर बनाने के निर्देश दिए। मरीजों द्वारा शिकायत की गई कि चिकित्सालय में भोजन नहीं मिलता है, जिलाधिकारी ने त्वरित निर्णय लेते हुए चिकित्सालय में अगले माह से मरीजों को चिकित्सालय में भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने एसएनसीयू के प्रभावी संचालन के लिए मानव श्रम बढ़ाने के अनुमति दी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी की दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विकास नगर विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, तहसीलदार विकास नगर राजौरी, संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

1,697 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *