देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने दरबार साहिब में टेका मत्था

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के समसामयिक एवं विधिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

10वीं बार अध्यक्ष बनने का गौरव

गौरतलब है कि मनमोहन कंडवाल लगातार 10वीं बार देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले अध्यक्ष हैं। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

न्यायपालिका लोकतंत्र की रक्षा में अहम भूमिका निभा रही – श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी

इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि न्यायपालिका समाज और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में न्यायपालिका लोकतंत्र की रक्षा के लिए बेहद सशक्त भूमिका निभा रही है और समाज को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

अधिवक्ताओं के लिए उपचार सुविधा की मांग

मनमोहन कंडवाल, जो श्री दरबार साहिब के विधिक सलाहकार भी हैं, ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबंधन से अनुरोध किया कि बार में पंजीकृत अधिवक्ताओं को अस्पताल में विशेष उपचार सुविधा दी जाए। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

एसजीआरआर ग्रुप के कल्याणकारी कार्यों की सराहना

मनमोहन कंडवाल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और एसजीआरआर ग्रुप के विभिन्न संस्थानों द्वारा किए जा रहे बेहतरीन कार्यों की सराहना की। उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के कुशल मार्गदर्शन में संचालित संस्थानों और उनके कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

134 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *