मदरसा बोर्ड खत्म करने का फैसला मुस्लिम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बड़ा कदम: शादाब शम्स

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने मदरसा बोर्ड को समाप्त करने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे मुस्लिम समाज के बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

उन्होंने कहा कि मदरसा बोर्ड की मौजूदा व्यवस्था के कारण मुस्लिम समाज के बच्चों की आधुनिक शिक्षा और प्रतिस्पर्धी विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। अब समय आ गया है कि शिक्षा व्यवस्था को इस प्रकार विकसित किया जाए जिससे बच्चे धार्मिक और आधुनिक दोनों प्रकार की शिक्षा प्राप्त कर सकें।

शादाब शम्स ने नया शिक्षा मॉडल प्रस्तावित करते हुए कहा कि मदरसों में दिन के पहले सत्र (फर्स्ट हाफ) में उत्तराखंड बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार आधुनिक शिक्षा दी जाए, जबकि दूसरे सत्र (सेकंड हाफ) में दीन की तालीम कराई जाए। उनका मानना है कि इस व्यवस्था से छात्र धार्मिक मूल्यों के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य मुस्लिम बच्चों को केवल हाफिज-ए-कुरान बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलकर शिक्षा के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

शादाब शम्स ने विश्वास जताया कि नई शिक्षा व्यवस्था से मुस्लिम समाज के बच्चों को बेहतर अवसर मिलेंगे और वे धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक ज्ञान हासिल कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

309 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *