मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः न्यू ऐरा एकेडमी विद्यालय के फाउंडर चेयरमैन स्वर्गीय बचन सिंह रावत की 13 पुण्यतिथि पर न्यू ऐरा एकेडमी विद्यालय , कारबारी में प्रथम स्वर्गीय बी . एस. रावत इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट – 2024 के फाइनल मैच का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ० संजय भरद्वाज , चेयरमैन संदीप रावत, डायरेक्टर मोनिका रावत, बोर्ड डायरेक्टर. नरेंद्र रावत, आर ० एस ० नेगी, प्रधानाचार्या प्रियंका प्रधान, जी ० डी ० गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन . राकेश नौटियाल, क्रिकेट कोच . प्रोसेनजीत बोस, शिक्षगण व विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के फाउंडर चेयरमैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी।
फाइनल मैच अमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर और माम्स स्कूल, रायवाला के बीच खेला गया , जिसमे मैच के विजेता अमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर रही। जिसमे मैन ऑफ़ दा मैच रहे अमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के मयंक यादव , प्लेयर ऑफ़ दा टूर्नामेंट रहे बलूनी पब्लिक स्कूल केशोंवाला के, हर्षित घनसेला, बेस्ट बैट्समैन रहे माम्स स्कूल, रायवाला के हर्षित पांडेय, एवं बॉलर ऑफ़ दा टूर्नामेंट रहे न्यू एरा एकडेमी के एरोन चंद।
मुख्य अतिथि तथा विशिट अतिथि द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। 22 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समोरह पर मुख्य अतिथि ने सम्बोधन के दौरान क्रिकेट में एक अच्छा प्लेयर, अच्छा कोच बनने के लिए उपस्थित खिलाड़ियों व कोचेस को गुरुमंत्र दिया तथा साथ ही न्यू ऐरा एकेडमी विद्यालय द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शुभकामनाये दी ।
