मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में होने जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों हेतु एक बैठक आज दिनांक 25 जनवरी 2025 को आयोजित की गई। बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा तथा टिहरी लोकसभा के प्रभारी मंत्री प्रसाद नैथानी ने संबोधित किया। बैठक में विधायक/ विधायक प्रत्याशी, प्रमुख पदाधिकारीगण, तथा अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि 2024 के चुनाव के पहले भाजपा की घबराहट साफ दिखाई दे रही है। इसीलिए भाजपा नए-नए हथकंडे अपना रही है। कभी धर्म का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास होता है तो कभी विपक्षी नेताओं को अलोकतांत्रिक तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोका जाना भाजपा की घोर हताशा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उनके व्यापक अनुभव का लाभ उत्तराखंड कांग्रेस को मिलेगा। मंत्री प्रसाद नैथानी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 28 जनवरी के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनायें। साथ ही सभी लोग पूरी एकजुटता और मेहनत से लगकर 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराएंगे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि टिहरी लोकसभा के लिए तथा पूरे प्रदेश के लिए चुनावों में देहरादून महानगर की सर्वाधिक निर्णायक भूमिका होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार होगा। बैठक में मुख्य रूप पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गोदावरी थापली, पूरण सिंह रावत, प्रदीप जोशी, अभिषेक तिवारी, सुनील जायसवाल, अर्जुन पासी, जितेंद्र तनेजा, इलियास अन्सारी, राजेश पुंडीर, अल्ताफ अहमद, पूनम कंडारी, विशाल डोभाल, दिनेश कौशल आदि उपस्थित थे
