शादी विवाह,पार्टी, जन्मदिन समारोह व किसी भी प्रकार के प्रोग्राम के लिए चौधरी फॉर्म हाउस आपका स्वागत करता है

अमर रेस्टोरेंट की ओर सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

न्यू Era एकेडमी में एडमिशन हेतु जल्दी संपर्क करें

मोहित अग्रवाल की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

आशा नौटियाल की ओर सभी प्रदेशवासियों को होली एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

यमुना एसोसिएट की ओर से सभी को होली व ईद की हार्दिक शुभकामनाएं

संजय कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य की ओर से सभी देश व प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पार्षद अभिषेक पंत की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

जिला अध्यक्ष मीता सिंह की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सुमित चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष सेलाकुई की और से सभी नगर एवं प्रदेशवासियों को होली नवरात्रि व बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं

सामाजिक कार्यकर्ता, सतपाल सिंह बुटोला की ओर के सभी क्षेतवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पार्षद, संजय सिंघल की ओर से सभी प्रदेशवासियों को होली एवं बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं

पार्षद, जाहिद अंसारी की ओर से सभी क्षेत्र वासियों को ईद_उल_ फितर बहुत-बहुत मुबारक

देहरादून; कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 83 साल थी। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब चल रही थी। भोपाल के प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वह मध्य प्रदेश में विधायक, सांसद, तीन राज्यों उत्तराखंड, मिजोरम और उत्तर प्रदेश के गवर्नर रहे। डॉ० अजीज कुरैशी के आकस्मिक निधन पर आज दिनांक 01.03.2024 को उनके सम्मान में पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वह अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपोलो अस्पताल पहुंचे और उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
24 अप्रैल 1941 को भोपाल में जन्मे अजीज कुरैशी मिजोरम, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे थे। वह 2015 में कुछ महीनों के लिए मिजोरम के 15वें राज्यपाल नियुक्त किए गए थे।
इससे पहले उन्होंने 2012 से 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल का दायित्व संभाला। इसी दौरान वर्ष 2014 में एक महीने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी दिया गया था। उन्हें वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमल नाथ सरकार द्वारा मप्र उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने 1973 में मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया था। बाद में वह 1984 से 1989 तक सतना निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य भी रहे।