दुष्कर्म के दो मामलों और छात्रा से छेड़छाड़ के एक मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के महिला के साथ दुराचार व दुर्व्यवहार वाले अलग अलग तीन मामलों में संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
प्रथम प्रकरण – जिसमें बुल्लावाला के एक स्कूल में में दसवीं की छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा गुप्तांगों से छेड़छाड़ व मारपीट तथा जान से मारने की धमकी के मामले में पीड़ित छात्रा द्वारा मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।

जिस पर उन्होंने निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड से वार्ता करते हुए उक्त शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है तथा इस प्रकरण में गंभीरता से जांच करते हुए आयोग को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया है।
मामले में आयोग के अध्यक्ष को कुसुम कंडवाल ने कहा कि पीड़िता के साथ गलत बर्ताव व मारपीट करने वाले शिक्षक के विरुद्ध जांच करते हुए अतिशीघ्र कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए व उक्त पीड़ित बालिका की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

वहीं आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दून में दुष्कर्म के पंजीकृत दो अन्य मामलों
1. रायपुर निवासी युवती को नौकरी में रखने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
2. सहस्त्रधारा निवासी महिला से दुष्कर्म का वीडियो पति को भिजवाने के मामलें
में संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने दोनों मामलों में पुलिस अधिकारियों से वार्ता करते हुए देहरादून को उक्त दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध सख्ती दिखाते हुए कड़ाई से एक्शन लेने व पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा अभियोग दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

रायपुर क्षेत्र के मामले में नियुक्त आईओ रजनी चमोली ने जानकारी दी कि पीड़िता ढाई माह की गर्भवती है जिसका मेडिकल किया जा रहा है तथा परसो तक पीड़िता के कोर्ट बयान दर्ज करा दिए जाएंगे साथ ही आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।।

वही थाना राजपुर में पंजीकृत मामले की आईओ भावना बिरला द्वारा जानकारी दी गयी कि कल पीड़िता का मेडिकल करा कर जल्द ही पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे और दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग सहित साइबर अपराध के दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

158 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *