मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के रेसकोर्स स्थित सूरी चौक के पास दिवाली की रात 15 वर्षीय किशोर अर्श अंसारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने कुछ युवकों पर अर्श को बेरहमी से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मृतक के पिता नदीम अंसारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे उनकी बेटे अर्श से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद वह सो गए। उन्हें बाद में साथियों के माध्यम से पता चला कि रात करीब 3 बजे अर्श अपने दोस्तों के साथ कार से सूरी चौक पहुंचा था। वहां पहले से कुछ अन्य युवक मौजूद थे, जिनसे अर्श और उसके साथियों की पहले भी कहासुनी हो चुकी थी।
परिजनों के अनुसार, सूरी चौक पर पहुंचने के दौरान कार का दरवाजा खोलने पर वह वहां मौजूद एक युवक के पैर में लग गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद युवक और उसके साथियों ने अर्श के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अर्श गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने पर आरोपी अर्श को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने मामले में शामिल सभी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद दून पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद के कारणों और किशोर की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
