मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
18 वर्ष की उम्र में अनस और अरमान ने किया रक्तदान
भानियावाला में आयोजित रक्तदान शिविर में 41 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
भानियावाला में आज एक मदद ब्लड ग्रुप समिति, डोईवाला के तत्वावधान में उत्तरांचल इंटरप्राइजेज, भानियावाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 41 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं सभासद ईश्वर रौथान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की।
इस अवसर पर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि समिति के सचिव आसिफ हसन एवं सह सचिव अब्दुल माजीद अंसारी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर मानव सेवा के कार्यों से जोड़ना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।
उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान का माध्यम बनते हैं और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर रक्तदान अभियान को सफल बनाया।
समिति के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं मानव सेवा के कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष शादाब हसन, कमाल अहमद, सहबान आरिफ, मुकेश, मोहम्मद राजा लखेड़ा, वसीम अहमद, आसिफ फुरकान, अहमद राजा, अनस, अरमान, मेहरबान साहा, सागर सिंह, प्रशांत, इमरान, नसीम अहमद, अब्दुल, माजिद अंसारी, परवेज अली, शुभम काम्बोज, परवेज, पारस, मोहम्मद उमर, साहिल अली आदि रक्तवीरों ने रक्तदान किया।



