महिला रामलीला में अभिनव थापर ने किया प्रतिभाग, की सराहना

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून नगर निगम के ” डोईवाला विधानसभा ” में नकरौंदा क्षेत्र में ” दुर्गा महिला रामलीला समिति ” द्वारा ” महिला रामलीला ” का आयोजन चल रहा है। आज के रामलीला में “लक्ष्मण शक्ति दिवस ” में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रवक्ता व श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर ने रामलीला समिति के सदस्यों व क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओ के साथ रामलीला में प्रतिभाग किया। आज रामलीला के लक्ष्मण शक्ति दिवस में मेघनाथ – लक्ष्मण संवाद, संजीवनी बूटी दर्शय को दर्शकों ने बहुत सराहना करी।

रामलीला के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रवक्ता व श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि उत्तराखंड का इतिहास रामलीला से है और हमने भी अपनी रामलीला में पहली बार महिला किरदारों को मौका दिया और हर वर्ष एक रामलीला दिवस – ” मातृशक्ति सम्मान दिवस ” के रूप में मनाया जाता है। मातृशक्ति के महिला-रामलीला में इस प्रयास से यह संदेश भी दिया जा रहा है कि महिलाएँ हर क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रही हैं। महिला – रामलीला के आयोजकों को भविष्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं।

कार्यक्रम में दुर्गा महिला रामलीला समिति की अध्यक्ष संगीता नेगी, राकेश राणा, अतिथिगणों में अभिनव थापर , NSUI के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी, राहुल खरोला, रामलीला समिति के सदस्य गिरीश पैन्यूली, सरिता जुयाल व अन्य ने भाग लिया।

251 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *