मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तराखंड।
झाड़ू का है ये संदेश
साफ राजनीति – खुशहाल प्रदेश “AAP” झाड़ू से बीजेपी की भ्रष्ट राजनीति को उत्तराखंड से साफ़ करेगी भ्रष्टाचार की होगी सफ़ाई, झाड़ू लाएगी नई सच्चाई। आज 12 मार्च धरना स्थल पर आम आदमी ने झाड़ू चलाया साथ साथ आम जनता का मांग पत्र जारी किया गया।
आम आदमी पार्टी ने गैरसैण को उत्तराखंड की राजधानी बनाने के लिए एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी सरकार से मांग की, धामी उत्तराखंड की जनता का ध्येय अब धामी जी का ध्यान उत्तराखंड राज्य की राजधानी गैरसैण बनाने की ओर आकर्षित कराना है हम सभी जानते हैं कि गैरसैण को राजधानी बनाने से हमारे राज्य का चौमुखी विकास होगा, और शहिद आंदोलनकारियों का सपना पूरा होगा। अतः, आप त्वरित गैरसैण को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर देवभूमि उत्तराखंड की पूर्णकालिक स्थायीराजधानी बनाये – सचिन थपलियाल
देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश आज एक कठिन समय औऱ कई गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर मौन साधे हुए है। उत्तराखंड में बढ़ती आपदाएं, जंगलों की कटाई, वन्यजीव हमले, बेरोजगारी, पलायन औऱ राजधानी गैरसैण जैसे क़ई गंभीर विषयों पर ठोस नीति का अभाव साफ दिखाई देता है।
उत्तराखंड राज्य की जनता लगातार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। तेंदुए और अन्य वन्यजीवों के हमलों में ज़नता की जान जा रही है, लेकिन धामी सरकार की ओर से न तो कोई उपाय किए जा रहे हैं और न ही पीड़ित परिवारों को पर्याप्त सहायता मिल रही है।
पुष्कर सिंह धामी सरकार के निकम्मेपन के कारण जंगलराज औऱ गुंडाराज फैलता जा रहा है देवभूमि असंस्कृतिकरण के दौर में है, यहां प्रकृति का संतुलन भी तेजी से बिगड़ रहा है। बड़े-बड़े बिज़ली प्रोजेक्ट के नाम पर प्राकृतिकदोहन हो रहा है, जबकि जनता की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। ऐसे में इधर महिलाओं की स्थिति कुछ भी ठीक नहीं है और वह भी आज अनेक सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से जूझ रहीहै, पहाड़ो पर एक कहावत है कि “लोहे का सर व पाँव काठ के” होने चाहिए तभी जीवन यापन सम्भव है इसीलिए इस घोर अंधकार में आज ज़नता को वैकल्पिक व्यवस्था चाहिए जिसमें आम आदमी पार्टी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है ज़नता पुष्कर सिंह धामी के शाषन से त्रस्त है ।
अब ज़नता आम आदमी पार्टी की तरफ़ उम्मीद से देख रही है और 2027 में आम आदमी की सरकार उत्तराखंड में बनाने जा रही है अबकी बार एक ईमानदार और आम आदमी की सरकार उत्तराखंड का पुराना सम्मान वापस लाने के लिए तैयार हो चुकी बस अब ज़नता का जागना ज़रूरी है आम आदमी पार्टी रोज़ी रोटी कपड़ा मकान की व्यवस्था , वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल्स औऱ स्कूल, जल जंगल और ज़मीन के राइट्स आम आदमी को दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आम आदमी पार्टी चाहती है कि पुष्कर सिंह धामी की सरकार जल्द समयबद्ध प्रस्तुत कर इसपर जवाब तलब दे उत्तराखंड प्रदेश में सभी प्रकार से हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं।
