मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
सहारनपुर से सचिन तनेजा की रिपोर्ट
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य योगेश दहिया ने मीडिया से की खास बातचीत…..
सरकार पर लगाया छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप!
सोनम वांगचुक के समर्थन में AAP का हमला: योगेश दहिया बोले- छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
‘शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा, 403 सीटों पर लड़ेगी AAP’: सहारनपुर में योगेश दहिया का बड़ा बयान
सहारनपुर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य योगेश दहिया द्वारा मीडिया को संबोधित करते हुए मौजूदा सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया।
योगेश दहिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लगातार सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 6 जून से छात्र-छात्राओं के समर्थन में एवं उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के उद्देश्य से सोनम वांगचुंग द्वारा अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल की जा रही थी। जिसको सरकार द्वारा दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि लगातार देश के अंदर नीट की परीक्षा रद्द हुई है। जिससे छात्र-छात्राओं को भारी नुकसान एवं मानसिक उत्पीड़न हुआ है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी सहित अन्य मुख्य विपक्षी दल भी इस लड़ाई में साझेदारी करने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचे थे।
योगेश दहिया ने दिल्ली में छात्र-छात्राओं के ऊपर किए गए पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षा मंत्री को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है एवं उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। 2027 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की रणनीति पर बोलते हुए योगेश दहिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एवं हर सीट पर अपनी मजबूत स्थिति बताते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के तीसरे नंबर की राष्ट्रीय पार्टी है। जो एक आंदोलन से उबरी हुई पार्टी है। जिससे जनता लगातार जुड़ने का कार्य कर रही है।
