टोंस नदी के पुल को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिया बयान- बीजेपी सरकार का भ्रष्टाचार जनता के सामने उजागर 

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

AAP ने कहा – बीजेपी सरकार का भ्रष्टाचार जनता के सामने उजागर

देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने प्रेमनगर क्षेत्र में टोंस नदी पर मात्र एक महीने पहले 16 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल के पहली ही बरसात में जलमग्न होने पर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया और महासचिव श्याम बाबू पाण्डेय द्वारा मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त पुल  का निरीक्षण किया और कहा कि यह पुल जनता की सुविधा के लिए नहीं बल्कि बीजेपी नेताओं और ठेकेदारों की जेब भरने के लिए बनाया गया था। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी पुल की गुणवत्ता इतनी घटिया है कि पहली बरसात में ही वह पानी में डूब गया।

पिछली बरसात में यह पुल नदी में आए पानी के तेज  बहाओ से बह गया था, परन्तु सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण इसको बनाने में पूरा एक साल का समय लग गया।

जिस कारण जनता को लगभग एक साल तक वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे परेशानी झेलनी पड़ी क्योंकि यह पुल एक बड़ी आबादी के आवागमन का सहारा है।

यह से हजारों की तादात में कॉलेज पढ़ने वाले बच्चे सेलाकुई फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी और क्षेत्र के लोग आवागमन करते हैं।

यह पुल जो इसी महीने जनता की आवाजाही के लिए खोला गया था, जो मात्र 15 दिन भी नहीं टिक पाया और पहली ही बारिश में ही जमींदोज हो गया।

AAP के प्रतिनिधि मण्डल ने मौके पर बयान ज़ारी करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया है।

प्रदेश में कमीशन खोरी चरम पर है, जिसका जीतजागता उदाहरण आज जनता के सामने है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखण्ड को भूमाफिया शराब माफिया नकल माफिया और कमीशन खोरों के यहां गिरवी रख दिया है। धामी नाम के मुख्यमंत्री रह गए हैं, आज हालात यह है कि प्रदेश सरकार को ही माफिया चला रहे हैं। जो धीरे धीरे जनता के सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा “यह सिर्फ एक पुल नहीं डूबा, बल्कि बीजेपी सरकार का भ्रष्टाचार जनता के सामने उजागर हुआ है। 16 करोड़ रुपये का यह पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। टैक्स के पैसे से बना यह पुल आज जनता के लिए खतरा बन गया है।
उन्होंने मौके  पर कहा की पुल के निर्माण में हुई धांधली की उच्च स्तरीय जांच  कराई जाए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई हो।जिम्मेदार मंत्री और विभाग के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। और जनता के पैसे की भरपाई बीजेपी सरकार अपने खजाने से करे।

35 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *