मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
श्री केदारनाथ धाम यात्रा में हर वर्ष निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं देने वाली सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर यूनिट की महिला डॉक्टरो ने केदार सभा के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि महिला डाक्टर को श्री केदारनाथ मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया वहीं इसका कारण पूछने पर उनके साथ अभद्रता की गई। सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर यूनिट ने रुद्रप्रयाग पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर यूनिट की मेडिकल डायरेक्टर डॉ अनीता भारद्वाज एवं चीफ डॉ कोऑर्डिनेटर सपना बुढ़लाकोटी ने रुद्रप्रयाग पुलिस को पत्र लिखते हुए बताया कि श्री केदारनाथ धाम में महिला डॉक्टरो के साथ अभद्रता की जानकारी दी है। उन्होंने पंडा समाज की केदार सभा के पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि विजय बगवाड़ी एवं राजकुमार तिवारी द्वारा श्री केदारनाथ मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया। जब उनसे उन्हें रोकने का कारण पूछा गया तो पंडितों ने उनके साथ अभद्रता एवं दुर्व्यवहार किया।
वहीं धाम में उनके द्वारा दी जा रही निःशुल्क सेवाओं को रोकने की धमकी भी दी गई। उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस को मामले की सम्वेदनशीलता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लेने एवं सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग जल्द करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि जिन महिला डाक्टर के साथ यह दुर्व्यवहार हुआ वो अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए राष्ट्रपति सम्मान से भी सम्मानित हैं।
