मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
159वीं बटालियन सीआरपीएफ में कॉन्फ्रेंस हॉल व जिम हॉल का भव्य उद्घाटन
डीआईजी (ऑप्स) आनंद सिंह राजपुरोहित ने किया उद्घाटन, जवानों की सुविधा और फिटनेस को मिलेगी नई दिशा
सुकमा। 159वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय सुकमा में सोमवार को कॉन्फ्रेंस हॉल और जिम हॉल का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी (ऑप्स) आनंद सिंह राजपुरोहित द्वारा किया गया।
इस मौके पर 159वीं बटालियन के कमांडेंट कुमार मयंक सहित 150 बटालियन के कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला, 74 बटालियन के कमांडेंट हिमांशु पाण्डेय, 131 बटालियन के कमांडेंट दीपक कुमार साहू, 02 बटालियन के कमांडेंट कमलेश कुमार, 223 बटालियन के कमांडेंट नीरज सिंह राठौड़, द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश सिंह पायल, सहायक कमांडेंट तुलसी दास तथा डॉ. कासिफ राजा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया।
नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जहां प्रशासनिक बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और रणनीतिक चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, जिम हॉल जवानों की शारीरिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक व्यायाम उपकरणों से सुसज्जित किया गया है।
इस अवसर पर डीआईजी (ऑप्स) आनंद सिंह राजपुरोहित ने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से जवानों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता और मनोबल में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त जवान ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने इसे जवानों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी से इन सुविधाओं के बेहतर उपयोग का आह्वान किया।
