राष्ट्रीय लोकदल “सक्रिय सदस्यता अभियान व विस्तार कार्यक्रम” में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जयंत चौधरी के दिशा निर्देश अनुसार सक्रिय सदस्यता अभियान का देश व्यापी कार्यक्रम चल रहा है जिसके तहत आज सक्रिय सदस्यता एवं विस्तार कार्यक्रम” का आयोजन नारी शक्ति संगठन महिला प्रकोष्ठ एवं खेल प्रकोष्ठ के तत्वाधान में देहरादून में एक प्रोग्राम प्रेस क्लब में किया गया।

जिसमें विशिष्ट अतिथि चौधरी निरपाल सिंह  (राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ व उत्तराखंड प्रभारी) और कार्यक्रम अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी द्वारा करी गई। स्क्रीन सादिष्ठा एवं विस्तार कार्यक्रम का आयोजन कमलप्रीत अरोड़ा (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ) एवं सिद्धांत चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (खेल प्रकोष्ठ) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य शामिल हुए।

राष्ट्रीय लोकदल “सक्रिय सदस्यता अभियान व विस्तार कार्यक्रम” में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में भी लगतार अपना विस्तार कर रहा है महिलाओं को विशेष सम्मान देने बात का प्रमाण है कि महिलाएं पर बढ़-चढ़कर राष्ट्रीय लोकदल में हिस्सा ले रही हैं।

विशिष्ट अतिथि चौधरी नीरपाल सिंह (प्रदेश प्रभारी) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “राष्ट्रीय लोक दल में महिलाओं का विशेष सम्मान है। स्व० चौधरी चरण सिंह जी व चौधरी अजीत सिंह के पद चिन्हों पर चलकर, हम उनके सभी उद्देश्यों को पूर्ण लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ायेगे। आगामी 2027 में राष्ट्रीय लोक दल महिलाओं की मजबूत दावेदारी अवश्य पेश करेगा और महिलाओं व युवाओं के लिए विशेष सम्मान हमेशा से राष्ट्रीय लोक दल में रहा है।”

मुख्य अतिथि मनीषा अहलावत की प्रतिनिधि के रूप मे पूनम भसीन (राष्ट्रीय सचिव रालोद) मंच पर मौजूद रही। उन्होंने अपने विचार रखते हुए बोला कि “महिलाओ को आगे आना पड़ेगा हम महिलाये ही हर संगठन की नीव रखने में हर तरह से सक्षम है। महिलाओं की भागीदारी और सम्मान राष्ट्रीय लोक दल में देखकर मुझे गर्व महसूस होता है।”

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवपाल राठी जी ने अपने उद्धबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल एक वो संगठन है जो हर किसी से जुड़कर चलाता है हर किसी को जोड़कर चलाता है। आज अगर किसी राजनीतिक दल में सर्वसमाज की परिभाषा को सार्थक होते देख सकते हैं तो वह सिर्फ राष्ट्रीय लोकदल है।”

इस मोके पर अनुपम खत्री मुख्य प्रवक्ता प्रदेश महासचिव ने अपने व्याख्यान में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंती सिंह के कुशल नेतृत्व का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे परंपरा और आधुनिकता का समावेश करके एक नई राजनीति का उदय कर रहे हैं। महिलाओं का सम्मान और युवाओं को नई दिशा देने वाले राष्ट्रीय लोकदल परिवार का हिस्सा होना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं और जल्द ही रालोद के साथ 2027 में हम मजबूत दावेदारी उत्तराखंड में प्रस्तुत करेंगे।”

विस्तार कार्यक्रम में आज कुछ सदस्यों को पद देकर नई जिम्मेदारियां सौंप गई जिसमें मंजू जैन (प्रदेश मीडिया प्रभारी, महिला प्रकोष्ठ) सुनीता सहानी को (देहरादून महानगर अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), सुनीता देवी (ब्लॉक अध्यक्ष विकास नगर महिला प्रकोष्ठ) अंकुर चहल प्रदेश उपाध्यक्ष (खेल प्रकोष्ठ), शायरीन सहा (सोशल मीडिया प्रबंधक, खेल प्रकोष्ठ), राज आर्यन (प्रदेश सचिव, खेल प्रकोष्ठ) रहे।

इस इस मौके पर उदयवीर चहल, युधवीर सिंह, सुनीता सहनी, आरती चौधरी, रिचा खत्री, वंदना सागर, अनिल खोखाकर, सीमा जैन रजनी गुप्ता, अनिता नौटियाल, हरिश भाटिया, हेमंत सागु, कार्तिक चौधरी, दीपक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

269 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *