डीएम मयूर दीक्षित के स्वच्छता अभियान को मिलेगी रफ्तार, दो विकासखंडों को मिली ट्रैक्टर ट्रॉली

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

जनपद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को मिलेगी और गति

मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड बहादराबाद एवं खानपुर को हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ट्रैक्टर ट्राली विकास खण्डों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में होगी शामिल

जनपद को साफ स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका असर धरातल पर भी दिखाई देने लगा है।

जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को और गति मिलेगी इसके लिए आज मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने विकास भवन परिसर से विकासखंड बहादराबाद एवं खानपुर को मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान सफल बनाने एवं इसमें और गति लाने के लिए विकासखंड बहादराबाद एवं खानपुर को मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉली प्रदान की गई है जिन्हें विकास भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर कर दोनों विकास खण्डों के लिए रवाना किया गया तथा विकास खण्डों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में शामिल होकर क्षेत्र के कूड़ा उठाने में पूर्ण सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, नोडल अधिकारी स्वच्छता चन्द्रकातं मणि त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

38 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *