मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
‘खुद बचें, दूसरों को बचाएं’ तंबाकू के खिलाफ 159 बटालियन सीआरपीएफ का संकल्प
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश
सुकमा। 159 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय,सुकमा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट कुमार मयंक, द्वितीय कमान अधिकारी मनीष कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट तुलसीदास एवं डॉ. पी. अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कमांडेंट कुमार मयंक ने तंबाकू एवं उससे बने विभिन्न उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित अनेक जानलेवा रोगों का प्रमुख कारण है। स्वस्थ जीवन एवं बेहतर समाज के निर्माण के लिए तंबाकू से दूरी बनाना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों से तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जवानों को तंबाकू सेवन न करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने तंबाकू मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
