मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
खनन कारोबारियों से रिश्वत मांगने वाला पुलिस कांस्टेबल विजिलेंस के हत्थे चढ़ा, 45 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…
हल्द्वानी : सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नैनीताल जिले में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी आरक्षी खनन कारोबारियों को वाहनों का चालान और सीज करने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था।
विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि बेतालघाट चौकी थाना भवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी खनन कार्य में लगे लोगों से 65 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिसकर्मी खनन पट्टे से निकलने वाले वाहनों को अनावश्यक रोकने, चालान करने और सीज करने की धमकी दे रहा था।
जांच में सही मिली शिकायत
शिकायत की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया।
इसके बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए 25 मई 2026 को आरोपी आरक्षी दीपक सामन्त को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी दीपक सामन्त पुत्र खुशाल सिंह निवासी चकरपुर, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर का रहने वाला है और वर्तमान में चौकी बेतालघाट थाना भवाली, जनपद नैनीताल में तैनात था।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज
विजिलेंस विभाग ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
वहीं डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने आम जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और विजिलेंस हेल्पलाइन 9456592300 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
