मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रुड़की।
इमलीखेड़ा महा विशाल कुश्ती दंगल: मुख्य अतिथि इंतजार प्रधान ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, ₹5100 का दिया नकद पुरस्कार
पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत इमलीखेड़ा में हजरत बाबा भूरे शाह के 87वें उर्स मुबारक के पावन अवसर पर तीन दिवसीय भव्य महा विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।
इस दंगल में देश और प्रदेश के विभिन्न कोनों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। दंगल के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रमुख समाजसेवी इंतजार प्रधान पीपपुरा ने फीता काटकर और अखाड़े में पहलवानों का हाथ मिलवाकर इस भव्य प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
कुश्ती खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंतजार प्रधान सुराज सेवादल के प्रदेश सचिव ने विजेता पहलवान को अपनी ओर से 5100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
देखा जाये तो इंतजार प्रधान चाहे स्कूल के बच्चो हो चाहे खेल प्रतियोगिता अभ्यर्थी हो हर संभव हौसला अफजाये करने से नही चुकते।इस दौरान दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि इंतजार प्रधान सुराज सेवादल प्रदेश सचिव ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं।कुश्ती जैसी पारंपरिक विधाएं हमारी संस्कृति की पहचान हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का काम करती हैं।
हजरत बाबा भूरे शाह के उर्स के मौके पर आयोजित यह दंगल न केवल भाईचारे का प्रतीक है, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल के प्रति आकर्षित करने का एक बेहतरीन माध्यम भी है। मैं सभी पहलवानों के जज्बे को सलाम करता हूँ और भविष्य में भी युवाओं और खिलाड़ियों की हर संभव मदद करता रहूँगा।
इस मौके पर इंतजार प्रधान,गुफलाम ठेकेदार,अकलीम त्यागी,गुलफाम पीरपुरा,राजीव गर्ग,मणिराज यादव दंगल अध्यक्ष सैकडो लोग मौजूद रहे।

