बार एसोसिएशन में विधिक प्रशिक्षण और लीगल डिबेट कार्यक्रम शुरू करने की मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

बार एसोसिएशन देहरादून को भेजे गए एक पत्र में अधिवक्ता राकेश पाल ने खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विधिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की है।

पत्र में कहा गया कि वर्तमान समय में विधि क्षेत्र अत्यधिक प्रतिस्पर्धात्मक और तकनीकी हो चुका है, ऐसे में विशेषकर जूनियर अधिवक्ताओं के व्यावसायिक और व्यावहारिक विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आवश्यक हैं।

पत्र में लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम, लीगल डिबेट, मूट कोर्ट प्रतियोगिता, जूनियर अधिवक्ताओं के लिए ड्राफ्टिंग एवं बहस प्रशिक्षण, वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम तथा बीएनएस, बीएनएसएस, ई-कोर्ट और डिजिटल फाइलिंग जैसे विषयों पर सेमिनार आयोजित करने का सुझाव दिया गया है।

अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन से अनुरोध किया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवा अधिवक्ताओं को बेहतर मार्गदर्शन और व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराया जाए, जिससे न्याय व्यवस्था और अधिक मजबूत बन सके।

विषय: बार एसोसिएशन में खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विधिक जागरूकता, लीगल डिबेट एवं जूनियर अधिवक्ताओं हेतु विधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने के सम्बन्ध मे।

सविनय निवेदन है कि बार एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जो अत्यंत सराहनीय है तथा अधिवक्ताओं के मध्य सौहार्द, सहयोग एवं भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है।

किन्तु वर्तमान समय में विधि क्षेत्र अत्यंत व्यापक, प्रतिस्पर्धात्मक एवं तकनीकी हो चुका है। ऐसे में अधिवक्ताओं, विशेषकर जूनियर अधिवक्ताओं के बौद्धिक, व्यावसायिक एवं व्यावहारिक विकास हेतु केवल खेल गतिविधियाँ पर्याप्त नहीं हैं। अतः बार एसोसिएशन में निम्नलिखित विधिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाना अत्यंत आवश्यक है—

1. Legal Awareness Programs (विधिक जागरूकता कार्यक्रम) अधिवक्ताओं को नवीन कानूनों, संशोधनों तथा महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों की जानकारी प्रदान करने हेतु।

2. Legal Debate एवं Moot Court Competitions अधिवक्ताओं की तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति क्षमता एवं विधिक ज्ञान को विकसित करने हेतु।

3. Junior Advocates Training Sessions जूनियर अधिवक्ताओं को—

– वाद पत्र ड्राफ्टिंग

– जमानत प्रार्थना पत्र

– सिविल एवं क्रिमिनल प्रक्रिया

– बहस की तकनीक

– केस लॉ रिसर्च

– कोर्ट व्यवहार एवं प्रैक्टिकल प्रोसीजर आदि का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु।

4. Senior Advocates Interaction Programs वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभव एवं मार्गदर्शन से जूनियर अधिवक्ताओं को लाभान्वित करने हेतु।

5. नई विधियों एवं डिजिटल न्याय प्रणाली पर सेमिनार एवं कार्यशालाएँ जैसे— BNSS, BNS, डिजिटल फाइलिंग, ई-कोर्ट प्रणाली एवं नवीन न्यायिक प्रक्रियाओं पर विशेष प्रशिक्षण।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि बार एसोसिएशन में खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ उपरोक्त विधिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का भी नियमित आयोजन सुनिश्चित करने की कृपा करें, जिससे अधिवक्ताओं, विशेषकर युवा एवं जूनियर अधिवक्ताओं का समग्र विकास हो सके तथा न्याय व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बन सके।

48 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *