चंपावत कांड के विरोध में यूकेडी का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

चंपावत में 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ भाजपा नेता एवं उसके सहयोगियों द्वारा किए गए जघन्य अपराध के विरोध में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल महानगर, देहरादून द्वारा ड्रोन चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला ने इस घटना को देवभूमि उत्तराखण्ड को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं एवं बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

उन्होंने कहा, “आज उत्तराखण्ड की बेटियाँ अपने ही प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। चंपावत की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। जब सत्ता से जुड़े लोग ही इस प्रकार के जघन्य अपराधों में शामिल पाए जाएँ, तब यह केवल एक अपराध नहीं बल्कि व्यवस्था की नैतिक विफलता बन जाती है। भाजपा सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा तो देती है, लेकिन धरातल पर बेटियों को न्याय और सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।”

आगे महानगर महामंत्री निशिथ मनराल ने कहा कि जिस प्रकार से एक गरीब परिवार की बेटी और उसके पिता पर जबरन समझौते का दबाव बनाया जा रहा है तथा शासन-प्रशासन और सत्ता से जुड़े लोगों की मिलीभगत से उन्हें डराने और धमकाने का कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिस अवस्था में वह बेटी एक डायरी के अंदर पाई गई, वह पूरी घटना की भयावहता को स्वयं बयां करती है।

इसी क्रम में महानगर संगठन मंत्री कपिल कुमार ने कहा कि एक तरफ भाजपा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देती है और दूसरी तरफ उन्हीं के नेताओं द्वारा उत्तराखण्ड की बेटियों की अस्मिता को लूटने का कार्य किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसे अपराधियों को कठोरतम सजा नहीं दी जाएगी, तब तक प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएँ लगातार घटित होती रहेंगी।

आगे महानगर महामंत्री राजीव नौटियाल ने प्रदर्शन के दौरान मांग की कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दी जाए। यदि सरकार अपराधियों को बचाने का प्रयास करेगी तो उत्तराखण्ड क्रान्ति दल प्रदेशभर में जनआंदोलन खड़ा करेगा।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, केंद्रीय उपाध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल, बहादुर सिंह रावत, रघुवीर राणा, अनूप सिंह राणा, गिरीश कोठारी, राकेश ध्यानी, आशीष बिष्ट, संतोष नौटियाल, राम भट्ट, रमन धनाई, अनीता चंद, संदीप, मनोज भट्ट सहित अनेक मातृशक्ति एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

17 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *