भारी बारिश में भी उमड़ा जनसैलाब: ब्रह्मकमल शक्ति संस्था का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

ब्रह्मकमल शक्ति संस्था का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ !

ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा समाजसेवा के संकल्प के तहत देहरादून के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल – CMI अस्पताल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शिव मंदिर, परीमहल, इंजीनियर एनक्लेव, देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिव मंदिर के सामुदायिक भवन में समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर व मंदिर की मुख्य सेविका मीरा बाई ने सभी उपस्थित डॉक्टरों को रामजी का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, जिससे कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के संयोजक व संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अभिनव थापर ने कहा कि संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजन जारी रहेंगे। उन्होंने शिविर में सहयोग के लिए CMI अस्पताल, देहरादून का आभार व्यक्त किया।

डॉ. अंशिका जैन (MD मेडिसिन), डॉ. निमिषा गुप्ता कला (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. विवेक कुमार तिवारी (डेंटिस्ट) ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं और मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।

शिविर में आमजन के लिए बीपी (ब्लड प्रेशर), वजन, BMI, सांस की जांच, शुगर टेस्ट (RBS), दांतों की जांच एवं स्त्री रोग संबंधित जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। भारी बरसात के बावजूद क्षेत्रवासियों में उत्साह बना रहा और भारी संख्या में लोगों ने शिविर में जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर के सफल आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। शिविर में अध्यक्ष अभिनव थापर, उपाध्यक्ष अमिता आहूजा, अवधेश कुमार, पिया थापा, मंजू त्रिपाठी, शुभम सैनी, आलोक मेहता, स्वाति नेगी, शैलेश सिंह, प्रवीण मोगा, संजना, आदिल सहित अन्य क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था के इस प्रयास को अत्यंत उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

457 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *