मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
आज 9 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल आगमन पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का स्वागत अभिनंदन किया एवं कार्यकर्ताओं को अवगत कराया की 14 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून महानगर में रोड शो वह जनसभा होने जा रही है जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि इस कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का हम स्वागत अभिनंदन करें।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि यह हम सब की सौभाग्य की बात है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि में आगमन होने जा रहा है हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड प्रदेश से विशेष लगाव है और जिसके चलते हम सब लोग सौभाग्यशाली हैं।
प्रधानमंत्री समय-समय पर उत्तराखंड में नई सौगात के साथ उत्तराखंड वासियों का विशेष ध्यान रखते हैं और अब भी वह देहरादून दिल्ली हाईवे जनता को समर्पित करने वाले हैं इसका विधिवत उद्घाटन कर रोड शो करते हुए एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे हम सभी कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनका स्वागत अपनी पारंपरिक वेशभूषा संस्कृति के साथ करेंगे।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं को होने जा रहे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और कार्यक्रम का स्वरूप विस्तृत रूप से बताया गया।
कार्यक्रम में महामंत्री संगठन अजेय कुमार कैबिनेट मंत्री खजानदास महापौर सौरभ थपलियाल विधायक उमेश शर्मा विनोद चमोली सविता कपूर सभी ने होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएं।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान महामंत्री विजेंद्र थपलियाल राजेंद्र ढिल्लों महानगर के सभी कार्यकर्ता पार्षद गण मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताउपस्थित रहे।
