अधिवक्ता संदीप मोहन चमोली ने रोशन रतूड़ी के खिलाफ दी शिकायत, छवि धूमिल करने का आरोप

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तराखंड।

अधिवक्ता संदीप मोहन चमोली ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि मेरी छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं रोशन रतूड़ी, उनके खिलाफ आज मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक देहरादून को शिकायती पत्र दिया है।

अधिवक्ता संदीप मोहन चमोली ने कहा कि कल मेरे द्वारा एक वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तराखंड की जनता को यह स्पष्ट किया गया था कि केशव थलवाल प्रकरण में रोशन रतूड़ी नामक व्यक्ति का कोई भी संबंध नहीं है। संबंधित व्यक्ति केवल सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

आज, इस संदर्भ में मेरे द्वारा एक और वीडियो जारी किया गया है, जिसमें केशव तलवल की जमानत के दौरान प्रस्तुत उपस्थिति पत्र की प्रमाणित छाया प्रति सार्वजनिक की गई है, जिससे सत्य स्थिति स्पष्ट हो सके।

इसके अतिरिक्त, रोशन रतूड़ी द्वारा लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से मेरी व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने तथा मेरे विरुद्ध आपत्तिजनक और असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, जो कि गंभीर आपत्तिजनक कृत्य है।

इसी संबंध में आज मेरे द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून को एक लिखित शिकायत प्रेषित की गई है, जिसमें अनुरोध किया गया है कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर कार्रवाई की जाए।

मैंने अपने शिकायती पत्र में यह भी आग्रह किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को भ्रमित करने तथा असत्य जानकारी फैलाने वाले ऐसे तत्वों पर तत्काल प्रभाव से कठोर कार्यवाही की जानी आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति राज्य की भावनाओं से खिलवाड़ करने का दुस्साहस न कर सके। न्याय और सत्य की रक्षा के लिए यह कदम आवश्यक है।

57 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *