देहरादून में 22 मार्च को “हैप्पी स्ट्रीट – फन & फिटनेस मॉर्निंग” मैराथन, स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा बढ़ावा

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

आज आयोजित प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में “हैप्पी स्ट्रीट – फन & फिटनेस मॉर्निंग” कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया के समक्ष साझा की गई। इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और सभी आयु वर्ग के लोगों को एक साथ लाकर सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का आयोजन 22 मार्च 2026, सुबह 6:00 बजे से, पुलिस लाइन ग्राउंड, देहरादून में किया जाएगा। इस अवसर पर मैराथन, योग, ज़ुम्बा, मैट पिलाटीज़ सहित कई मनोरंजक और फिटनेस गतिविधियाँ आयोजित होंगी, जिनमें बच्चे, युवा और वरिष्ठ नागरिक सभी भाग ले सकेंगे।

आयोजक आलोकिता जैन ने बताया कि “हैप्पी स्ट्रीट” का मुख्य उद्देश्य लोगों को मोबाइल और डिजिटल दुनिया से कुछ समय निकालकर परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही, यह पहल सरकार द्वारा चलाए जा रहे फिटनेस अभियानों जैसे फिट इंडिया मूवमेंट और ओबेसिटी फ्री इंडिया के लक्ष्य को भी सशक्त करती है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजन समिति ने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लें और एक स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं।

इस आयोजन में विभिन्न पार्टनर्स और सहयोगी संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम और भी भव्य एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। टीशर्ट्स, पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट्स और रिफ्रेशमेंट बॉक्स दे रहे है।

प्री-रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

अंत में आयोजकों ने मीडिया का आभार व्यक्त किया और सभी से “हैप्पी स्ट्रीट” को एक जन-आंदोलन बनाने में सहयोग देने की अपील की।

अलोकिता जैन, सीमा जैन, डॉ अनामिका जिंदल, डॉ शैलेन्द्र कौशिक, अंकुर जैन, सृष्टि जैन, निमिषा जैन, अरिहंत जैन, रौशन राणा जी उपस्थित रहे।

68 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *