मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। कांडा बैंड, त्यूनी में वाहन दुर्घटना, एसडीआरएफ, उत्तराखंड द्वारा बरामद किया गया चालक का शव
आज 28 फरवरी 2026 को थाना त्यूणी से सूचना प्राप्त हुई कि कांडा बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट त्यूनी से उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि Force Trax Toofan वाहन लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में एकमात्र चालक सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान संचालित करते हुए मृतक के शव को गहरी खाई से निकालकर रोड हेड तक लाया गया।
मृतक की पहचान
महेश थापा पुत्र खड़क बहादुर, निवासी त्यूनी, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।
