भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमाद्वार देहरादून में ‘सेवानिवृत्त सैनिक दिवस’ का भव्य आयोजन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

आई.टी.बी.पी. सीमाद्वार परिसर, देहरादून में भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों व दिवंगत पदाधिकारियों के आश्रितों के सम्मान में 26.02.2026 को “सेवानिवृत सैनिक दिवस” का आयोजन किया गया।

रिकू थापा, सेनानी, 23वीं वाहिनी,आई.टी.बी.पी. की अध्यक्षता में इस वाहिनी के परिक्षेत्र में निवास करने वाले भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल के समस्त सेवानिवृत पदाधिकारियों एवं दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों के सम्मान में तथा महानिदेशालय, भा.ति.सी. पुलिस बल के निर्देशानुसार 26 फरवरी, 2026 को प्रातः 1000 बजे, कैंप परिसर, रैन्‍बों हॉल, सीमाद्वार (देहरादून) में “सेवानिवृत्त सैनिक दिवस” कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्‍लास के साथ किया गया।

इस समारोह का शुभारम्‍भ रिकू थापा, सेनानी, 23वीं वाहिनी, आई.टी.बी.पी. द्वारा सबसे अधिक उम्र के वरिष्‍ठ सेवानिवृत्‍त पदाधिकारी कल्‍याण सिंह रावत, पूर्व सेनानी, आई.टी.बी.पी. को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर एवं पदम श्री, सोनम पल्‍जोर, पूर्व सेनानी को पुष्‍प गुच्‍छ भेट कर उनका सम्‍मान किया गया तथा सेवानिवृत्‍त कार्मिको एवं दिवंगत पदाधिकारियों के आश्रित परिवारजनों का माल्‍यार्पण कर उनका स्‍वागत किया गया है ।

इस सम्‍मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल के समस्त सेवानिवृत्त सैनिकों एवं वरिष्ठ अधिकारीगणों की गरिमामयी उपस्‍थति में किया गया, जिसमें जसवंत सिंह तडियाल, पूर्व सेनानी, आई.टी.बी.पी., महासचिव पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल संगठन के द्वारा भी परिचय/संवाद स्थापित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल के सेवानिवृत्‍त कार्मिकों तथा दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को होने वाली समस्याओं पर गहनता से विचार-विमर्श कर उनका उचित समाधान किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में समस्‍त सेवानिवृत्‍त पदाधिकारियों एवं दिवंगत पदाधिकारियों के आश्रित परिवारजनों के लिए सूक्ष्‍म जलपान का आयोजन किया गया एवं उनको सम्‍मानपूर्वक विदा किया गया।

35 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *