मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रिपोर्ट _ भगवान सिंह
श्रीनगर गढ़वाल : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने गढ़वाल विश्विद्यालय पहुंचे सीडीएस के साथ स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में सामरिक सोच एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
उन्होंने बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी। वहीं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालयों के लिए चयनित 81 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त अध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उनके विभागो में अभी तक लगभग 24 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब विद्यालयों में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी और प्रत्येक विद्यालय में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्योंकि आज के बच्चे ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं।
कैबिनेट मंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अभी से विशेष तैयारी की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की रुचि और आवश्यकता के अनुसार उन्हें खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि उत्तराखंड के छात्र-छात्राएं भी भविष्य में ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।
डॉ. रावत ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सहायक अध्यापकों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी शिक्षक पूर्ण समर्पण, निष्ठा और मेहनत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में पूर्व दायित्व धारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, मडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष संपत रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगमोहन नेगी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सीमा भंडारी, नगमा तौफीक आदि शामिल रहे।
