खंड विकास अधिकारी बीरोंखाल जयपाल सिंह पयाल हुए सेवानिवृत जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों ने विदाई समारोह का किया आयोजन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

खंड विकास अधिकारी बीरोंखाल जयपाल सिंह पयाल हुए सेवानिवृत

जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों ने विदाई समारोह का किया आयोजन

पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बीरोंखाल के खंड विकास अधिकारी जयपाल सिंह पयाल के सेवानिवृत्ति अवसर पर खंड विकास कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन हुआ कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकाल को बेहतर बताते हुए उनके कुशल नेतृत्व क्षमता की तारीफ की वक्ताओं का इस दौरान कहना था की खंड विकास अधिकारी पायल बहुमुखी प्रतिभा के धनी और मिलनसार व्यक्तित्व के होने के कारण लोगों में एक अपनी अलग छाप छोड़ते थे। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक जीवन में भी इसी प्रकार अपना योगदान देते रहने की उम्मीद जताई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी, जिला पंचायत सदस्य रजनी रावत ने बताया कि बीरोंखाल में 36 साल 6 महीने 19 दिन के सेवा काल के दौरान बीडीओ पयाल ने ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से काम करते हुए जनता के कार्यों को प्राथमिकता दी। इस दौरान कर्मचारी जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उनके साथ बीते पलों को याद किया और फूलमालाओं, पुष्प गुच्छ, साल तथा स्मृति चिन्ह के साथ-साथ अपनी अपनी भावना के अनुरूप लोगों ने तोहफे देकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और बैंड बाजों के साथ विदाई समारोह में शामिल उनके परिजनों को भी उनके घर तक छोड़ा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, जयदीप नेगी, दर्शन सिंह रिंगोड़ा, जिला पंचायत सदस्य अनुप पटवाल, रजनी रावत, दीनबंधु बलोदी तथा वीरों कल क्षेत्र के सभी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान विदाई समारोह में कार्यक्रम का संचालन यशपाल गैरोला द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी सुदर्शन बुटोला को खंड विकास अधिकारी जेएस पयाल अपना कार्यभार भी सौंपा। वहीं प्रभारी‌ बीडीओ बनने पर सुदर्शन बुटोला ने भी जेएस पयाल की तरह ही उनके छूटे हुए कार्यों को पूर्ण करना अपनी पहली प्राथमिकता बताया ।

292 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *