मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
गाज़ा सिटी, प्रसिद्ध फिलिस्तीनी पत्रकार सालेह अलजफरावी (उम्र 28 वर्ष) की मौत गाज़ा के सबरा इलाके में रिपोर्टिंग करते समय हुई। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें “सशस्त्र मिलिशिया” के सदस्यों ने गोलीबारी के दौरान निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि सालेह को सात गोलियां लगीं और उनकी लाश एक ट्रक के पीछे से बरामद हुई।
गाज़ा मीडिया ऑफिस ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि यह पत्रकारों को डराने और सच्चाई दबाने का प्रयास है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इज़राइल और हमास के बीच हाल ही में हुए संघर्ष के बाद तनाव अब भी बना हुआ है।
सालेह अलजफरावी गाज़ा की सच्चाई को दुनिया तक पहुँचाने के लिए जाने जाते थे। धमकियों के बावजूद वे लगातार रिपोर्टिंग करते रहे और युद्ध क्षेत्र से स्वतंत्र पत्रकारिता का उदाहरण बने रहे।
उनकी शहादत ने एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
