मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ 2025 के अवसर पर महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। शासन की ओर से शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को करवाचौथ पर्व के दिन सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी उपक्रमों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्य सचिवालय से जारी आदेश पर सचिव विनोद कुमार सुमन के हस्ताक्षर हैं। आदेश में कहा गया है कि “करवा चौथ पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी महिला कार्मिकों को 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश प्रदान किया जाता है।”
इस आदेश के तहत राज्य के सभी विभागों, सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और सरकारी संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मियों को छुट्टी दी जाएगी।
