मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गंगापुर सिटी इलाके में बुधवार देर रात 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पैर के पंजे काटकर बदमाश चांदी के कड़े लूट ले गए। दर्द और सदमे से महिला बेहोश हो गई। होश आने पर वह झाड़ियों से रेंगते हुए सड़क तक पहुँची और राहगीरों से मदद मांगी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, फिलहाल उसे जयपुर रेफर किया गया है।
पुलिस ने गुरुवार शाम इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक युवक और उसकी महिला साथी को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला मजदूरी का काम करती थी और 5 अक्टूबर को पिपलाई गांव में एक अज्ञात व्यक्ति से मिली थी, जिसने खुद को ठेकेदार बताकर उसे काम का भरोसा दिया और उसका मोबाइल नंबर लिया।
8 अक्टूबर को महिला को उसी व्यक्ति ने फोन कर काम के बहाने बुलाया, जिसके बाद यह वारदात हुई। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की साजिश की कड़ियाँ जोड़ने में लगी है।
