मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
विश्व हृदय दिवस 2025 के अवसर पर वेलमेड हॉस्पिटल, देहरादून एवं वेलमेड हेल्थकेयर सोसाइटी द्वारा “वॉक फॉर हार्ट” रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना था।
इस विशेष वॉक में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और “स्वस्थ हृदय – स्वस्थ जीवन” का सशक्त संदेश दिया। वेलमेड हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. निलेश चंद्र पांडे (कार्डियोलॉजिस्ट) एवं डॉ. रोहित कुमार चौहान (कार्डियक सर्जन) ने हेल्थकेयर सोसाइटी के सदस्यों और प्रतिभागियों के साथ कदम मिलाकर लोगों को हृदय रोगों से बचाव, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को यह संदेश दिया गया कि समय पर जांच और जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव हृदय रोगों से बचाव में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वेलमेड हॉस्पिटल ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जन-जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है
