मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
UKSSSC पेपर लीक प्रकरण के विरोध में आज लैंसडाउन चौक, देहरादून पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के छात्रों और युवाओं के हित में UKSSSC बोर्ड और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली जी ने कहा कि यह आंदोलन युवाओं के भविष्य से लगातार हो रहे खिलवाड़, बेरोजगारों के साथ विश्वासघात और सरकार की नाकामी व मिलीभगत के खिलाफ है। हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा लीक होकर यह साबित कर दिया गया कि राज्य की भाजपा सरकार और UKSSSC बोर्ड भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने व दोषियों को बचाने में ही लगे हुए हैं। आज उत्तराखंड का युवा सड़क पर उतर चुका है क्योंकि उसकी मेहनत, उसकी पढ़ाई और उसके सपनों को बार-बार कुचला जा रहा है। सरकार और बोर्ड की नाकामी ने बेरोजगारों को मजबूर कर दिया है कि वे न्याय के लिए आंदोलन करें। यह सिर्फ पेपर लीक का मामला नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ किया गया अपराध है। जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती और निष्पक्ष CBI जांच शुरू नहीं की जाती, तब तक हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। सरकार यह समझ ले कि अब उत्तराखंड का युवा चुप नहीं बैठेगा।” जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) स्पष्ट करती है कि यदि सरकार ने शीघ्र ही CBI जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की तो यह आंदोलन और उग्र होगा।
