कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान बनेगा 2027 जीत की नींव : कुलदीप राठौर

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान हेतु जिला टिहरी के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, विधायक एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आज तीन दिवसीय टिहरी जनपद भ्रमण के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी की प्रेरणा से हो रहे संगठन सृजन अभियान के उत्साहवर्द्धक परिणाम आयेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से संगठन सृजन अभियान में प्रतिभाग किया जिसके परिणाम सुखद होंगे तथा ऊर्जावान एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पद व सम्मान मिलेगा जिससे आने वाले 2027 के चुनाव में पार्टी को पुनः सत्तारूढ़ करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान पर्यवेक्षकों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र ही जिला एवं महानगर अध्यक्षगणों की नियुक्ति पर मुहर लगायेगा।

उन्होंने कहा कि टिहरी जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर हुई बैठकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन हेतु अपने-अपने सुझाव दिये जिसे पार्टी हाईकमान को सौंपा जायेगा तथा शीघ्र ही जनपद में ऊर्जावान संगठन अस्तित्व में आयेगा।

इस अवसर पर कुलदीप राठौर ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड प्रदेश की एक जैसी परिस्थितियां हैं। इन दोनों राज्यों ने पिछले दिनों भीषण दैवीय आपदा का दंश झेला है, परन्तु केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार ने इन दोनों पहाड़ी राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार किया। दैवीय आपदा से पीड़ित लोग आज भी राहत के लिए तरस रहे हैं और केन्द्र की मोदी सरकार आंख मूंद कर बैठी है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा में उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के महत्व को देखते हुए इन क्षेत्रों के विकास के लिए अलग नीति बनायी जानी चाहिए। यदि हिमालयी क्षेत्र के लिए अलग नीति नहीं बनाई जाती, वहां के युवाओं, महिलाओं के हितों की रक्षा समय पर नहीं हो पाई तथा हिमालय की रक्षा नहीं हो पाई तो पूरे विश्व को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। आज समय की मांग है कि हम सबको मिलकर पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ हिमालय की रक्षा के लिए नये सिरे से सोचना होगा।

श्री कुलदीप राठौर ने यह भी कहा कि महिला अपराध की घटनाओं में उत्तराखण्ड राज्य सभी हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच चुका है, परन्तु राज्य की भाजपा सरकार महिला अपराध की इन घटनाओं को रोकने की बजाय इस प्रकार के अपराध करने वालों की संरक्षक बनी हुई है।

उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले पर बोलते हुए श्री कुलदीप राठौर ने कहा कि जहां-जहां राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहीं पेपर लीक हो रहे हैं तथा पेपर लीक मामलों में भाजपा के नेता पूरी तरह सम्मिलित होते हैं। उन्होंने कहा कि इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है कि भाजपा सरकार ने पेपर लीक मामले को स्वीकारने की बजाय ऐन-केन प्रकारेण इसे साम्प्रदायिक रंग देने की चेष्टा की तथा अपनी पार्टी के नेताओं के स्कूलों से छात्रों को गुमराह कर जबरदस्ती सरकार का पक्ष रखने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में आयोग के अध्यक्ष का रवैया पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना कहा जा सकता है जिसका संज्ञान मा0 न्यायालय द्वारा उन्हें कड़ी फटकार लगाकर जाहिर किया गया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, विधायक विक्रम सिंह नेगी, लखपत बुटोला, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी आदि उपस्थित थे।

73 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *