देहरादून आपदा: आम आदमी पार्टी का निरीक्षण दल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, उत्तरकाशी भेजी राहत सामग्री

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून, 22 सितंबर 2025। हाल ही में उत्तराखंड में आई भीषण आपदा को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। पार्टी की ओर से गठित नौ सदस्यीय आपदा निरीक्षण समिति ने पिछले दो दिनों तक सहस्त्रधारा के मझाणा, कार्लीगार्ड और मालदेवता क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों की जानकारी ली। समिति ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य का भी जायजा लिया और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
निरीक्षण दल का कहना है कि मंझाणा गांव में बादल फटने की घटना के बाद बचाव कार्य में लगी केवल एक जेसीबी मशीन नाकाफी साबित हुई। ग्रामीणों की मदद से लगातार प्रयास जारी रहे और छठे दिन जाकर एक मृतक युवक का शव बरामद हो सका। दल का मानना है कि यदि वहां कम से कम दो जेसीबी मशीनें तैनात की जातीं तो बचाव कार्य अधिक तेज़ी और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता था।
इस आपदा निरीक्षण समिति में महानगर अध्यक्ष शरद जैन, संजय छेत्री, श्याम बाबू पांडे, श्यामलाल नाथ, अशोक सेमवाल, यामिनी आले, राजेश कुमार, वीर सिंह और गौरव उनियाल शामिल रहे। दल ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है, जिसे शीघ्र ही जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।
इसी दौरान आम आदमी पार्टी की एक अन्य टीम प्रदेश कार्यालय में राहत सामग्री तैयार करने में जुटी रही। सोमवार सुबह सात बजे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह की देखरेख में एक ट्रक राहत सामग्री उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। इस वाहन को पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव डी.एस. कौटिल्य ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
महानगर मीडिया प्रभारी संजय छेत्री ने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा तैयार राहत किट को व्यवस्थित तरीके से पैक किया गया है। इसमें महिलाओं, बच्चों और पूरे परिवार के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल की गई हैं। पार्टी ने इस बात का विशेष ध्यान रखा है कि प्रत्येक किट एक छोटे परिवार की कम से कम एक महीने की ज़रूरतें पूरी कर सके।
राहत सामग्री वाहन को रवाना करने के दौरान अनिल शर्मा, उमा सिसोदिया, डी.के. पाल, सुधा पटवाल और तारा दत्त डंगवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में वे आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और लगातार राहत व मदद के प्रयास जारी रखेंगे।

258 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *