मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने राज्य के 16 जिलों की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस कदम को संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से इन कार्यकारिणियों की घोषणा की गई है। इसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऋषिकेश, रुड़की, चंपावत, अल्मोड़ा, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, देहरादून ग्रामीण, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून महानगर, रानीखेत, नैनीताल और कोटद्वार जिले शामिल हैं।
वहीं, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों की कार्यकारिणी सूची अभी रोक दी गई है। इन जिलों के नाम और पदाधिकारियों की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी।
घोषित कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष, महामंत्री, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष और अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है।
पार्टी का कहना है कि नई टीम के आने से कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा आएगी। इससे बूथ स्तर पर कार्य और अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा और पार्टी की पकड़ आम लोगों तक मजबूत होगी।
राज्य में आने वाले निकाय और विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने यह कदम उठाया है। इससे संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने और पार्टी की तैयारियां और सुदृढ़ होने की उम्मीद है।
