उत्तराखंड में आफत की बारिश जारी, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

Spread the love

­देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। इस बार का मानसून अब तक कई जगहों पर भारी तबाही मचा चुका है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई जिलों में निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है!

भारी बारिश के कारण जनहानि और संपत्ति का नुकसान लगातार बढ़ रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन कई इलाकों में लोगों को अब भी मदद का इंतजार है। सरकार ने आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा है और जिला प्रशासन को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं­­।

99 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *