राष्ट्रीय लोकदल कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम अयोजित, संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: राष्ट्रीय लोकदल कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत आज देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें रालोद प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत चढ्ढा (वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया।

वहीं दिल्ली से आए प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ भीष्म सिंह ने मंच पर अपने विचार रखते हुए कहा कि “उत्तराखंड प्रदेश, राष्ट्रीय लोकदल के लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और विषम परिस्थितियों में खुद को साबित कर दिखाने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।

कार्यक्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत अरोड़ा ने महिलाओं के उत्थान और उनकी सक्रिय सहभागिता को राष्ट्रीय लोकदल में सुनिश्चित व सुरक्षित होने का संदेश दिया। वही बतौर प्रदेश प्रवक्ता अनुपम खत्री ने कहा की 2027 में राष्ट्रीय लोक दल अपने सर्वमान्य नेता चौधरी जयंती सिंह जी के मजबूत मार्गदर्शन में निश्चित तौर पर अपनी दमदार भागीदारी आगामी विस चुनाव में प्रस्तुत करेगा।

इसी क्रम में प्रोफेशनल मंच के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर युद्धवीर दहन ने राष्ट्रीय लोक दल के महत्व और उसकी दूरगामी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा (राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेशनल मंच) रविकांत चढ्ढा व राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉक्टर भीष्म सिंह की उपस्थिति में की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रालोद वरिष्ठ नेता दीपक राणा, किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रधान, भारतीय किसान यूनियन (बेदी) की प्रदेश अध्यक्ष गीता तोमर व जिला अध्यक्ष शबनम खान मासूम उपस्थित रहे। मंच संचालन महिला प्रकोष्ठ अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रवीना पाली ने किया।

 

कार्यक्रम में अश्वनी तोमर, अरुण धाइया, अभय बालियान, तरुण धाइया, भूपेंद्र, प्रदेश महासचिव उदयवीर सिंह चहल व बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत चड्ढा ने उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की ।

135 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *