उत्तराखंड बेरोज़गार संघ की नई कार्यकारिणी आई अस्तित्व में, देखें किसे मिली कौनसी ज़िम्मेदारी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष पद से बॉबी पंवार के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड बेरोज़गार संघ की नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आ गई है। उत्तराखंड बेरोज़गार संघ की कोर टीम की कल देहरादून में हुई बैठक के पश्चात सर्वसम्मति से राम कंडवाल को प्रदेश अध्यक्ष तथा सुरेश सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त प्रदेश महासचिव संजेंद्र कठैत, प्रदेश संयोजक सुशील कैंतुरा, संगठन सचिव जेपी ध्यानी,प्रदेश प्रवक्ता नितिन दत्त, सहसंयोजक को जसपाल चौहान तथा सोशल मीडिया की जिम्मेदारी बिट्टू वर्मा को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त सुनील,राम गौड़,नितिन तोमर,अशोक चौहान,शेखर मंदोली, पंकज तिवारी,गंभीर तोमर,अनिल सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया है।

प्रथम चरण में जिला कार्यकारणी का विस्तार करने के लिए पांच जनपदों में जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं जिसमें विशाल चौहान को देहरादून,संदीप पंवार को चमोली, आलोक चौहान को उत्तरकाशी,हिमांशु गड़ाकोटी को पिथौरागढ़ तथा लोकेश पांडे को बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है तथा कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए अधिकृत किया गया है।

उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार करने से उत्तराखंड बेरोज़गार संघ को अधिक मजबूती मिलेगी तथा बेरोजगारों की समस्याओं के निराकरण के लिए युवाओं का संघर्ष सड़कों पर भी दिखेगा।

 

275 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *