मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
आगरा: यू. पी के आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया है. दोनों ने मौत से पहले एक दूसरे से बात भी की. प्रेमिका ने स्टेटस भी डाला जिसमें वह रो रही थी और लिखा कि जवानी से पहले जनाजा उठेगा. वहीं प्रेमी युवक शादीशुदा था और उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी. उसकी पत्नी 9 माह की प्रेग्नेंट है. वहीं प्रेमिका नाबालिग थी. दोनों की मौत से कोहराम मच गया है. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना जसराना के अकबरपुर कुतकपुर गांव की है. यहां रहने वाले 20 साल का युवक और 16 साल की लड़की के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे.
दोनों के घर गांव की एक ही गली में 100 मीटर की दूरी पर थे. दोनों एक ही जाति के बताए गए हैं. युवक की शादी एक साल पहले मैनपुरी की रहने वाली युवती से हुई थी. उसके पास गांव में जमीन है जिस पर वह खेती करता था. घर में पत्नी के अलावा मां कलावती देवी और छोटा भाई कुलदीप साथ रहता था. पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है.।यह भी सामने आया मरने से पहले किया वीडियो कॉल
पुलिस के अनुसार युवक और नाबालिग लड़की के बीच किसी बात को लेकर बुधवार रात को झगड़ा हुआ था. इसके बाद युवक अपने कमरे से बाहर नहीं निकाल. गुरवार सुबह भी पुरानी बातों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. सुबह करीब 12 बजे लड़की अपनी मां के साथ खेत पर चारा लेने जा रही थी तभी रासते में युवक ने उसे वीडियो कॉल की और कहा कि वह मरने जा रहा है.
इस पर प्रेमिका भागते हुए उसके घर पहुंची तो आकाश का शव लटका मिला. प्रेमिका रोते हुए घर लौट आई और 5 मिनट बाद उसने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।जानकारी के अनुसार दोनों के प्रेम संबंधों का पता युवक की पत्नी को चल गया था. दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था. इस समय वह अपने मायके में थी और नौ महीने की प्रेग्नेंट थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों में कोहराम मच गया है.
वहीं लड़की ने मरने से पहले इंस्टाग्राम पर तीन स्टेटस शेयर किए. पहले स्टेटस में वह रोते हुए बोलती है कि जवानी में जनाजा उठवाउंगा.. दूसरे स्टेटस में कह री है कि जब रोज चारों तरफ से टेंशन मिले और घर भी घर जैसा न लगे तो समझ जाना कि वह इंसान कुछ दिन का मेहमान है. तीसरे स्टेटस में उसने एक जलती हुई चिता का फोटो शेयर किया और लिखा कि दम घुट रहा है इस जिंदगी से…
