देहरादून: ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाईयां बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ , मालिक गिरफ्तार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून के सहसपुर में स्थित डा. मित्तल लैबोरेट्रीज नामक फैक्टरी में ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाईयां बनाने वाले फैक्टरी मालिक अशोक विहार नार्थ वेस्ट दिल्ली निवासी देवी दयाल गुप्ता को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने आरोपित फैक्टरी मालिक की तलाश में कई दिनों से लगी थी।

 

क्या है मामला?

 

एसटीएफ ने एक जून को सेलाकुई क्षेत्र में छापा मारकर ब्रांडेंड दवा कंपनियों के 658 व शराब कंपनियों के 386 फर्जी रैपर, स्टीकर और क्यूआर कोड बरामद किए थे। जांच में पता चला कि आरोपित फैक्टरी मालिक देवी दयाल गुप्ता ने वर्ष 2021 से 2025 तक लगभग एक करोड़ 42 लाख 30 हजार टैबलेट और लगभग दो लाख कैप्सूल आरोपित नवीन को अवैध तरीके से तैयार कर दिए हैं।

 

कितनी नकली दवाईयां बरामद हुईं?

 

एसटीएफ ने आरोपित नवीन की फर्जी फर्म रीलिन फार्मा टेक व बीकेम बायोटेक से नकली पैन्ट्राप्रेजोल की 50.86 लाख टैबलेट, डिक्लोसिन एसपी की 15 लाख, लिवोसिट्रिजिन की 7.70 लाख, प्रोक्लोरपरप्रिजाइन की 33.93 लाख, एल्मोडिपाइन की 25.54 लाख, एसेक्लो पैरा की 6.05 लाख और नकली टेल्मीसर्टन की 4.50 लाख टैबलेट बरामद की हैं।

 

आरोपितों की गिरफ्तारी

 

एसटीएफ ने इस पूरे मामले में अब तक चार आरोपित गिरफ्तार किए हैं, जिसमें से तीन पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपित फैक्टरी मालिक देवी दयाल गुप्ता को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया है।

102 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *