देश की पांच विधानसभा में हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीती दो सीटे, गुजरात माडल गुजरात में ही फेल होने का दावा

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून : देश की पांच विधानसभा में हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने गुजरात की विसावदर विधानसभा तथा लुधियाना(पश्चिम) विधानसभा से भारी बहुमत से जीत हासिल करी। गुजरात की विसावदर विधानसभा से गोपाल इटालिया ने जहां साढे सत्रह हजार से अधिक वोटो से विजय प्राप्त की,वही लुधियाना(पश्चिम) विधानसभा आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने साढ़े दस हजार से अधिक मतों से जीत ली।

महानगर देहरादून कार्यकारिणी ने इस मौके पर दोनों विधानसभा की जनता का आभार जताया। महानगर अध्यक्ष शरद जैन ने इस अवसर पर कहा कि विशेष कर गुजरात की विसावदर विधानसभा की भारी जीत से कार्यकर्ता उत्साहित है। इससे पता चलता है कि गुजरात माडल गुजरात में ही फेल हो रहा है।

इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं को नई संजीवनी प्राप्त होगी और उनमें नए सिरे से उत्साह का संचार होगा। उन्होंने दोनों पार्टी प्रत्याशियों के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि दोनों निर्वाचित विधायकों ने पूरी शिद्दत के साथ चुनाव ही नहीं लड़ा बल्कि पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य भी किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड में भी पार्टी कार्यकर्ता इस जीत से मजबूत होंगे।

उन्होंने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की नीतियों का ही परिणाम है कि गुजरात जैसे भाजपा शासित प्रदेश में पार्टी ने सभी चुनौतियों को पछाड़ते हुए भाजपा के चक्रव्यूह को तोड़ कर पूरे गुजरात ही नहीं बल्कि देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में एक बार फिर कामयाब हासिल करी।

 

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी संजय छेत्री, महानगर उपाध्यक्ष हरि सिमरन, कोषाध्यक्ष वीर सिंह, महासचिव जितेंन पंत, उपाध्यक्ष सुशील सैनी, चौधरी रविंदर एवं अशोक सेमवाल ने भी पार्टी की जीत पर हर्ष व्यक्त किया।

103 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *