उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त अध्यक्षा कमलप्रीत अरोड़ा ने शिष्टमण्डल के साथ की अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: राष्ट्रीय लोकदल लगातार अपने संगठन को विस्तार दे रहा है मुख्य कार्यकारिणी के साथ ही प्रकोष्ठ निर्माण की तरफ भी अग्रसर है। राष्ट्रीय लोकदल के सर्व सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार चौधरी जयंत सिंह से उनके निवास 25 तुगलक रोड नई दिल्ली में उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त अध्यक्षा कमलप्रीत अरोड़ा ने शिष्टमण्डल के साथ शिष्टाचार की।

 

मुलाक़ात का उद्देश्य राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार एवं रालोद में महिलाओं की भागीदारी को मजबूती प्रदान करना और उन्हें स्व रोजगार से जोड़कर सशक्त बनाना था। इसके साथ ही रालोद में युवाओं की भागीदारी और सक्रिय भूमिका कैसे तय की जाए इस पर भी व्यापक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा व महिला आयोग सदस्य (उत्तरप्रदेश सरकार) मनीषा अहलावत व उत्तराखंड मीडिया प्रभारी मंजू जैन भी मौजूद रहीं।

 

उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता अनुपम खत्री ने मीडिया को बताया कि “कमलप्रीत अरोड़ा के साथ हुई वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने महिलाओं को राजनीति में सशक्त भूमिका लाने के साथ ही स्वावलंबी बनाने परखासा जोर दिया और कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की बात कही।”

 

दिल्ली से लौटकर कमलप्रीत ने बताया कि “जल्द ही रालोद में महिलाओं की संख्या बल में बढ़ोत्तरी और महिलाओ को सरकार की तरफ से चल रही रोजगार योजनाओं से जोड़ने का काम भी तेज होगा।” पहाड़ की तरफ विस्तार करते हुए, रवीना पाली को अल्मोड़ा जिले का नारी शक्ति संगठन महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय लोकदल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

139 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *